Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर कोटवारों का किया गया सम्मान

16 कोटवारों का किया गया सम्मान

🔶जिला कांकेर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोटवार सम्मेलन व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ।
🔶250 से अधिक कोटवार हुए सम्मिलित व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कोटवार हुए सम्मानित ।
🔶 पुलिस–कोटवार तालमेल से मजबूत होगा सूचना तंत्र।
🔶 ग्रामीण सुरक्षा को मजबूती देने ,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने,समन्वय स्थापित करने , सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं जनसुरक्षा पर विशेष जोर हेतु सम्मेलन का आयोजन ।

🟦पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहसिन खान एवं श्री अविनाश ठाकुर (डीएसपी) कांकेर के पर्यवेक्षण में व प्रशिक्षु आईपीएस श्री प्रतीक दादासाहब बनसोड़े व तहसीलदार पुष्पराज पात्रे की उपस्थिति में दिनांक 23.02.2026 को न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में थाना एवं चौकी क्षेत्र में कार्यरत कोटवारों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

🟦 पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि कोटवार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन की रीढ़ होते हैं।उनकी सक्रियता एवं समय पर दी गई सूचना से अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।कोटवार एवं बीट आरक्षकों के मध्य बेहतर तालमेल से गांवों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सकारात्मक सामाजिक वातावरण निर्माण हेतु कोटवारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ दिलाई गई।

🟦सम्मेलन का उद्देश्य एवं महत्व:—
🔹 ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोटवारों की भूमिका को सुदृढ़ करना।
🔹गाँव में घटित किसी भी संज्ञेय अपराध एवं मर्ग की सूचना तत्काल पुलिस को देना ।
🔹 पुलिस एवं कोटवारों के मध्य बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करना।
🔹 अपराधों की रोकथाम हेतु समय पर एवं सटीक सूचना तंत्र को मजबूत करना।
🔹 ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय एवं उत्तरदायी बनाना।
🔹आपातकालीन परिस्थितियों जैसे आग ,बाढ़ अन्य संकट के समय प्रशासन को सूचना देना व राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना ।

🟦सम्मेलन के दौरान कोटवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कोटवारों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने एवं नवीनीकरण हेतु कोटवारों से आवेदन लिया गया ।

🟦कार्यक्रम में राजस्व,समाज कल्याण,परिवहन,कृषि,उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ;जिनके द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए ।

🟦जिला पुलिस कांकेर का यह प्रयास जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Reading Continue

सुनील ठाकूर

मैं सुनील ठाकुर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से हूँ और न्यूज़ 40 का चीफ एडिटर हूँ। मेरा उद्देश्य ज़मीनी, सच्ची और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.